Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गूगल ने 115वीं साल गिरह पर स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी को याद किया

नई दिल्ली (ईएमएस)। गूगल ने मंगलवार को अपने होमपेज पर एक रंग-बिरंगा डूडल बना कर भारत की महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय को सलाम किया है। कमलादेवी चट्टोपाध्याय का मंगलवार को 115वां जन्मदिवस है। चट्टोपाध्याय को न केवल भारत की आजादी के संग्राम में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है, बल्कि आजाद भारत में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम्स और थिएटर की स्थिति में सुधार में उनके योगदान के चलते भी उन्हें याद किया जाता है। इसके अलावा कमलादेवी ने सहकारिता आंदोलन के जरिए भारतीय महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी खूब काम किया।

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा टीएलसी

राजधानी दिल्ली में स्थित थिएटर इंस्टीट्यूट नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, संगीत नाटक अकादमी, सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ इंपोरियम और क्राफ्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया जैसे मशहूर संस्थानों को बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। इसके अलावा, उन्हें भारत में म्यूजिक, डांस और ड्रामा की नेशनल अकेडमी, संगीत नाटक अकादमी से सर्वोच्च सम्मान संगीत नाटक अकेडमी फेलोशिप भी मिली।

Related Articles

Back to top button
Close