Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

श्रीलंका के बाद मदद को अब बांग्लादेश पहुंचा नौसेना का जहाज

नई दिल्ली, 31 मई = बांग्लादेश में ‘मोरा’ तूफ़ान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत सरकार ने पहल कर दी है। इसके तहत पोत आईएनएस सुमित्रा पहले ही तैनात किया जा चुका है। तूफान की चपेट में आए 33 बांग्लादेशी नागरिकों को बचाया जा चुका है। अन्य जहाज राहत सामग्री के साथ भेजे गए हैं।

श्रीलंका के बाद भारतीय नौसेना ने तूफान ‘मोरा’ से प्रभावित बांग्लादेश में भी राहत और बचाव कार्य में हाथ बंटाया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि श्रीलंका के दक्षिण में हमारे दो जहाज थे। आज (बुधवार) की सुबह हमें बांग्लादेश से सहायता संबंधी अनुरोध मिला था।

उन्होंने कहा, हमने बांग्लादेश के समुद्री तट पर एक जहाज की तैनाती की थी। वह पहले ही लोगों के बचाव कार्य में शामिल है। दूसरा जहाज विशाखापट्टनम तट से राहत सामग्री के साथ रवाना हो गया है।

विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर निकली जागरूकता पदयात्रा

एडमिरल लांबा ने कहा कि भारतीय नौ सेना हिंद महासागर क्षेत्र में सभी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार है। मौसम की अप्रत्याशित घटनाएं अब अधिक ही होने वाली है। हम इसके लिए तैयार हैं। इसीलिए प्रत्येक जहाज एचएडीआर (उच्च स्तर की आपदा से निपटने की तकनीक) की आंतरिक क्षमता से लैस है।

उल्लेखनीय है की बांग्लादेश में खोज और बचाव कार्य चटगांव के दक्षिण में किया जा रहा है। मोरा तूफान ने इससे पहले श्रीलंका में भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसमें कम से कम 180 लोगों की मौत हुई थी। बांग्लादेश में ‘मोरा’ तूफ़ान में कम से कम छह लोगों मारे गए हैं और 50 हज़ार से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close