उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सड़क दुर्घटना में हिन्दू जागरण मंच के संगठनमंत्री चोटिल

लखनऊ, 21 अप्रैल (हि.स.)। हिन्दू जागरण मंच के उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के संगठनमंत्री शिवकुमार कानपुर जिले में रामादेवी बाइपास के निकट सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए। वे चार पहिया वाहन से कानपुर क्षेत्र में प्रवास पर जा रहे थे। कानपुर जिले के रामादेवी बाइपास पर एक ट्रक की टक्कर में चार पहिया वाहन में सवार हिन्दू जागरण मंच के संगठन शिवकुमार, वीरांगना वाहिनी की अवध प्रांत अध्यक्ष वर्षा सिन्हा और एक अन्य घायल हो गए।

गुरुवार को देर शाम हुए दुर्घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ ने ट्रक चालक गौतम को धर दबोचा और उसे थाना चकेरी लेकर पहुंचे। जहां रात्रि 11 बजे तक चकेरी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया। इसी बीच कानपुर महानगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। करीब एक घंटे के बाद हिन्दू जागरण मंच के शिवकुमार की पहल पर समझौता होने के बाद मामला शान्त हुआ। वहीं दुर्घटना में घायल हिजाम के संगठनमंत्री शिवकुमार सहित सभी घायल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जहां देर रात्रि एक प्राइवेट अस्पताल में घायलों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

सभी राज्य कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें  : राजनाथ सिंह

हिन्दू जागरण मंच के उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के संगठनमंत्री शिवकुमार ने बताया कि चार पहिया वाहन से कानपुर में प्रवास पर जा रहे थे। ट्रक ने ओवरटेक करने में दांयी ओर से वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन चला रही वर्षा सिन्हा की सूझबूझ से वाहन को खड़ा कर दिया गया। इस घटना में सभी को मामूली चोंटे लगी है। वहीं देर रात्रि सभी लोग लखनऊ वापस लौट आए।

Related Articles

Back to top button
Close