Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सत्येंद्र जैन के सभी अपराधों में अरविंद केजरीवाल बराबर के हिस्सेदार: कपिल मिश्रा

नई दिल्ली, 26 मई = पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराने के अगले ही दिन एक बार फिर दावा किया है कि केजरीवाल और सत्येंद्र जैन एक हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रालय के बड़े घोटालों को खुलासा करेंगे।

आम आदमी पार्टी सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन बड़े घोटालों की जानकारी मिली है। 2-3 दिन में जनता के सामने रखूंगा। अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर शामिल। एफआईआर भी करवाऊंगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा अस्पतालों में दवाईंयां क्यों नहीं? सत्येंद्र के हटने पर अरविंद केजरीवाल को हटना ही पड़ेगा। ये नौटंकी इस बार नहीं चलेगी। सत्येंद्र के हर घोटाले भ्रष्टाचार की अरविंद केजरीवाल को ना केवल जानकारी थी बल्कि खुद सहभागी। अब दूरी दिखाने की कोशिश। ईमानदारी का सर्टिफिकेट एक्स्पायर्ड?

कपिल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए दिखाया जाएगा कि सत्येंद्र जैन से अरविंद केजरीवाल नाराज। अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र एक है। सत्येंद्र के सभी अपराधों में अरविंद केजरीवाल बराबर के हिस्सेदार।

Related Articles

Back to top button
Close