Home Sliderदेशनई दिल्ली

सबको मालूम है ‘इज ऑफ़ डूईंग बिजनेस’ की हकीकत : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अर्थव्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, ‘सबको मालूम है ‘इज ऑफ़ डूईंग बिजनेस’ की हकीकत, लेकिन ख़ुद को खुश रखने के लिए डॉ जेटली ये ख्याल अच्छा है।’ 

गौरतलब है कि गिरती हुई अर्थव्यवस्था, जीएसटी और नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने इसी सप्ताह में लगातार दूसरी बार जेटली द्वारा अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की अरुण जेटली की घोषणा को महज एक जुमला बताया है। 

दरअसल एक दिन पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि इस साल भारत ने 30 पायदानों की छलांग लगाई है, जो किसी भी देश द्वारा सबसे बेहतर सुधार है। दक्षिण एशिया और ब्रिक्स देशों में भारत इकलौता ऐसा देश है, जिसने अपनी अर्थव्यवस्था में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने विश्व बैंक की ‘इज ऑफ डूईंग बिजनेस’ रिपोर्ट-2018 में इतिहास रचा। भारत ने विश्व के 190 देशों में 100 स्थान पर अपनी पहुंच बना ली। इससे पहले भारत 130, 131 और 142वें स्थान पर रहा था।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बुधवार को अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close