खबरेबिहारराज्य

समस्तीपुर एसपी ने सीएम नितीश जिले में आगमन को लेकर थाना अध्यक्ष को किया फेर बदल

पटना, सनाउल हक़ चंचल

समस्तीपुर एसपी ने सीएम नितीश  जिले में आगमन को लेकर थाना अध्यक्ष को किया फेर बदल

समस्तीपुर के  एसपी दीपक रंजन ने  जिले में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने के लिए कई थानाध्यक्ष व दारोगा को इधर से उधर फेर बदल  किया है। इसमें चार थानाध्यक्ष व पांच दारोगा शामिल है। एसपी ने बंगरा थानाध्यक्ष अमित कुमार को सरायरंजन, कल्याणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली को बंगरा, उजियारपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह को हसनपुर तथा हसनपुर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर को कल्याणपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह दारोगा सुरेश प्रसाद सिंह को नगर थाना, पंकज कुमार पंत को दलसिंहसराय, कैलाश प्रसाद सिंह को विभूतिपुर थाने में जेएसआई पद पर तैनात किया गया है।

जबकि एएसआई योगेश्वर सिंह को विभूतिपुर व राहत हूसैन खान को पटोरी थाने में तैनात किया गया है। इधर, थानाध्यक्षों को एसपी द्वारा फेरबदल किये जाने को लेकर चर्चा है कि कई अन्य थाना अध्यक्षों  को भी इधर से उधर किया जा सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में आगमन को लेकर भी उठाया गया कदम माना जा रहा है।ताकि यहां विधि व्यवस्था में कोई भी दिक्कत ना हो।वैसे समस्तीपुर एसपी दीपक रंजन की चर्चा पूरे बिहार में हो रही हैं  की इसका मुख्य कारण थाना अध्यक्षओ को निलंबित और स्थानांतरित करना माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close