खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

साकीनाका में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

मुंबई, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई उपनगर के साकीनाका परिसर में खैरानी रोड पर स्थित झोपड़पट्टी क्षेत्र में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशमन दल के जवानों के साथ प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया।

साकीनाका के खैरानी रोड पर झोपड़पट्टी क्षेत्र है। खाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पर अवैध रूप से कब्जा करके बड़े-बड़े गाले और कल-कारखाने बनाए गए हैं। इसी क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने सजगता दिखाते हुए अग्निशमन दल के जवानों के साथ आग पर काबू पा लिया। आग में धनहानि तो व्यापक पैमाने पर होने की चर्चा है, पर जनहानि नहीं हुई। यह आग किन कारणों से लगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 

स्थानीय नगरसेवक व समाजसेवियों का आरोप है खैरानी रोड के सनाउल्लाह कंपाउंड में मनपा व पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध धंधों को चलाया जाता रहा है, जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

Related Articles

Back to top button
Close