उत्तराखंडखबरेराज्य

सिलेंडर और सब्जी के साथ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस

हरिद्वार, 10 अक्टूबर : महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने चन्द्राचार्य चैक पर एकत्र होकर घरेलू गैस के बढ़े दामों एवं खाद्य पदार्थो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिला नेत्रियों ने गैस सिलेन्डर के साथ-साथ सब्जी हाथ में लेकर अपना विरोध प्रकट किया। 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि केन्द्र सरकार के वादे जनता पर भारी पड़ रहे हैं। गैस सिलेन्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार जनता को गुमराह कर अच्छे दिनों की बात कर रही है। महिलायें मंहगाई से परेशान हैं। गरीब लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा सरकार जनता को राहत देने में नाकायाब साबित हो रही है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम केन्द्र सरकार कर रही है। आये दिन खाद्य पदार्थो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। त्यौहारों के सीजन में लोग महंगाई से त्रस्त हैं। नोटबंदी के पश्चात जीएसटी व्यापारियों के लिए दुखदाई बना हुआ हैं। प्रधानमंत्री मात्र झूठे वादे कर जनता को छलने का काम कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामों में भाजपा सरकार ने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया जबकि सरकार के कार्यकाल की तुलना में कच्चे तेल के दामों में आधे से भी कम रह गये हैं। महंगाई पर केन्द्र का नियंत्रण फेल हो चुका है।

महानगर अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि देश की जनता अच्छे दिनों की आस देख रही है। व्यापारी हताशा के दौर से गुजर रहा है। त्यौहारों के चलते बाजार सुनसान हैं। जीएसटी व्यापारियों के लिए अनेक मुश्किलें पैदा कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री जमाखोरों पर अंकुश लगाने में विफल हो चुके हैं। महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सविता सिंह, सुषमा सहगल, मंजू रावत, अनिता, सुभद्रा आर्य, संतोष चैहान, लक्ष्मी, अंजू द्विवेदी, वंदना गुप्ता, आदि शामिल रहे। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close