खबरेदेशनई दिल्ली

सुपरस्टार रजनीकांत भाजपा के साथ मिलकर बना सकते हैं पार्टी.

National. नई दिल्ली, 10 फरवरी=  तमिलनाडु में व्याप्त राजनीतिक संकट में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति की दुनिया में कदम रख सकते हैं। रजनीकांत खुद की राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। जिसमें उन्हें भाजपा का साथ मिल सकता है। भाजपा काफी समय से दक्षिण भारत के इस राज्य में अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़े : राष्ट्रपति ने ईरान के साथ संबंधों को मजबूत करने पर दिया बल

66 साल के रजनीकांत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति नई पार्टी बनाने के लिए प्रेरत कर रहे हैं। तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक स्थिति से रजनीकांत काफी नाखुश हैं। यही वजह है कि उनके राजनीति में आने को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति भाजपा और रजनीकांत को एक मंच पर लाने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। गुरुमूर्ति के मुताबिक तमिलनाडु में रजनीकांत को हर उम्र के लोग चाहते हैं| मौजूदा वक्त में जिस दौर से राज्य की राजनीति गुजर रही है, ऐसे में रजनीकांत को राजनीति में आने से वो बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे।

उल्लेखनीय है की भाजपा का तमिलनाडु में आधार कम है। ऐसे में वो राज्य में अपनी जगह बनाने के लिए रजनीकांत को राजनीति से जुड़ने के लिए मनाने में लगी हुई है। जयललिता के निधन के बाद बीजेपी की इस कोशिश में तेजी आ गई है। हालांकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भी रजनीकांत ने राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होने से परहेज किया था।

Related Articles

Back to top button
Close