खबरे

सुपर स्टार पवन सिंह की ‘सत्या’ रचेगी इतिहास

R.yadav MUMBAI : भोजपुरी सिनेजगत के पावर स्टार पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी इस बात की चर्चा करने में लगे हैं कि पवन सिंह की यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत में इतिहास रचेगी। इस फिल्म के पहले मोशन पोस्टर ने ही खूब वाहवाही बटोरी है और जब सत्या का दूसरा मोशन पोस्टर वेव म्यूजिक द्वारा जारी किया गया तो इसे देख कईयों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा लिया।  फिल्मी पंडितों ने भी यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि पवन सिंह की सत्या भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में जरूर बदलाव लायेगी। पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ का भव्य प्रदर्शन होली के शुभ अवसर पर बड़े पैमाने पर किया जायेगा।

सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए अलग सिनेमा बनाने वाले फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी ही साथ ही एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेगी।  इस फिल्म में दर्शकों को पवन सिंह का खतरनाक एक्शन अवतार के साथ साथ उनका नया लुक भी देखने को मिलेगा। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का रोमांस भी दर्शकों को काफी पसंद आयेगा। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में पहली बार निर्देशक सुजीत कुमार सिंह दो दिन तक हेलीकॉप्टर से शूटिंग किये हैं। साथ ही दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं।

फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।

Related Articles

Back to top button
Close