Home Sliderदेशनई दिल्ली

सेना व पुलिस के साथ मुठभेड़ में उल्फा का (स्वाधीन) कैडर ढेर, 4 आतंकी फरार

उदालगुड़ी, 01 दिसम्बर (हि.स.)। निचले असम के उदालगुड़ी जिले के टांग्ला स्थित पश्चिम नलबारी में बीती रात 12 बजे से शुक्रवार की सुबह तक चले मुठभेड़ में एक वरिष्ठ उल्फा (स्वाधीन) कैडर ढेर हो गया। उसके पास से काफी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं| सूत्रों ने बताया है कि यह मुठभेड़ सुबह 7 बजे तक चली। मारे गए आतंकी की पहचान राजेन डेका उर्फ राजेन असम के रूप में की गई है। उल्फाई संगठन में वह सार्जेंट मेजर के पद पर था।

सूत्रों ने बताया है कि टांग्ला थाना क्षेत्र के पश्चिम नलबाड़ी पुुलिस चौकी इलाके में एक व्यक्ति के घर कोषेश्वर डेका के घर में पांच आतंकियों ने जबरन घुसकर आश्रय लिया था। सूचना पाकर मौके पर सेना और पुलिस ने देर रात 12 बजे से आतंकियों के विरूद्ध जोरदार अभियान शुरू किया। दोनों ओर से पूरी रात तक भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान मौके पर एक आतंकी राजेन डेका को मार गिराया गया। हालांकि चार आतंकी भागने में सफल रहे| 

लोगों ने बताया के सुबह पांच बजे तक ग्रेनेड के फटने की आवाज इलाके में सुनाई देती रही। सेना ने आतंकियों का बंधक बने कषेश्वर डेका के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूत्रों ने बतया है कि राजेन 15 साल पहले उल्फा में शामिल हुआ था। राजेन कई आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। प्रतिबंधित आतंकी संगठन उल्फा (स्व) ने मीडिया को बताया है कि राजेन ने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि पुलिस ने राजेन के शव को मीडिया में सार्वजनिक कर दिया है। इस लिहाज से उल्फा का दावा हवा-हवाई ही साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close