खबरे

स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती पर CM का आवाहन ‘ना घूस देंगे ना लेंगे’.

गुवाहाटी, 12 जनवरी (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सौजन्य से गुरुवार को राजधानी गुवाहाटी के तीर्थनाथ शर्मा भवन में स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, सांसद आरपी शर्मा के साथ ही अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेने चाहिए कि न तो हम घूस लेंगे और न ही घूस देंगे। यह संकल्प सही अर्थों में स्वामी विवेकानंद को याद करने का असली उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि गत 15 वर्षों में राज्य में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान सभी तरह के कार्य करने की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हालात लगभग सामान्य हो चले है। उन्होंने कहा चाय बागान के इलाकों में अब तक 6.42 लाख चाय श्रमिकों के बैंक अकाउंट खोले जा चुके हैं। अतिशीघ्र शेष श्रमिकों के भी अकांट खुल जाएंगे। जिससे वे अपना वेतन आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। राष्ट्रीय नागरिक पंजी (रजिस्टर) के संबंध में कहा कि भूल से भी किसी विदेशी का नाम एनआरसी में शामिल न हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से काम कर रही है। इसके लिए छह करोड़ से अधिक कागजों की जांच करनी है। इस मौके पर अन्य कई वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्श पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button
Close