उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सड़क हादसे में अमित जानी घायल, पीएसओ की मौत

लखनऊ, 19 अगस्त : उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले अमित जानी की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अमित के पीएसओ की मौत हो गई, जबकि उन्हें स्वयं भी इस दुर्घटना में काफी चोटें आई।

यह हादसा मथुरा जनपद में गाड़ी के टायर फटने की वजह से हुआ। अमित जानी तीन अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो से एक्सप्रेस-वे पर आ रहे थे, तभी अचानक कार का टायर फट गया और यह हादसा हुआ। घटना के तुरन्त बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अमित कलर्स टीवी चैनल के मशहूर शो ‘बिग बॉस’ के ऑडीशन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 

अमित जानी अपने विवादित बयानों के कारण कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। पिछली सपा सरकार में लखनऊ के गोमतीनगर में अम्बेडकर पार्क के पास मायावती की मूर्ति तोड़ने में भी अमित जानी का हाथ था। इसके अलावा जेएनयू के कन्हैया कुमार पर हमले के मामले में भी अमित को जेल भेजा जा चुका है। मेरठ में कश्मीरियों के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने के मामले में भी अमित जानी की गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही सपा नेता शिवपाल यादव अमित जानी को देखने के लिए लखनऊ से रवाना हो गए। 

यूपी : इस मंडी में संस्कृत भाषा में रखा गया सब्जियों का नाम

अमित जानी को शिवपाल का करीबी भी बताया जाता है। पार्टी में कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के दौरान जानी ने रामगोपाल यादव को आस्तीन का सांप और मुलायम सिंह का असली दुश्मन तक कह डाला था। अमित जानी ने कहा था कि अखिलेश यादव इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं। रामगोपाल वह सांप हैं जिसे जितना दूध पिलाया वह उतना तेज़ फुंकारते हुए नेता जी और शिवपाल यादव की तरफ दौड़ा है। अमित जानी ने कहा था कि मुलायम सिंह ने खुद अपने हाथों से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया था और ये भी तय ही था अखिलेश यादव ही उत्तराधिकारी होते लेकिन जिस तरह से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया ये सीधा सीधा सपा पर डकैती है।

Related Articles

Back to top button
Close