उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

हल्की बरसात से राहत: फसलों को संजीवनी, किसान मुस्कुराये

गोरखपुर, 27 मई = शुक्रवार की रात में हुई हल्की बरसात ने किसानों के चेहरों पर मुस्कराहट ला दी है। वजह, उनकी फसलों को संजीवनी मिल गयी है। इधर, लोगों को गर्मी से निजात भी मिल गयी है। हालांकि तेज हवाओं ने कुछ देर के लिए लोगों को जरूर परेशान किया।

शुक्रवार की देर शाम को मौसम के करवट लेते ही गर्मी से निजात मिलनी शुरू हो गयी। शाम के तकरीबन 7 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं ने यात्रा कर रहे लोगों को चिंता में डाल दिया। अचानक सभी के मोबाइल फोन घनघना उठे और यात्रा में कहाँ तक हैं और कब तक पहुँचाने की उम्मीद की जाये जैसी बातें शुरू हो गईं। यह स्थिति मंडल के तकरीबन सभी जिलों में रही। यह बात अलग है कि यह स्थिति ज्यादातर क्षेत्रवार रही।

आकाशीय बिजली से गई तीन जानें, सात झुलसे

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में हुई इस हल्की बरसात ने किसानों को खुश कर दिया है। इनके चेहरे पर खुशियां साफ-साफ झलक रहीं हैं। किसान चंद्रभान सिंह, अशोक कुमार सिंह, रहीम अंसारी, बिहारी यादव, राम रत्न तिवारी, रामवृक्ष यादव, रघुनाथ यादव आदि का कहना है कि हलकी बरसात ने फसलों को संजीवनी दे दी। गन्ने की फसल के साथ दलहन जैसी फसलों की भी हल्की सिंचाई हो गयी है। हालांकि अधिकांश दलहनी फसलों की कटाई हो गयी है, बावजूद इसके देर से बुवाई करने वाले किसानों के फसल के भी अब अच्छा होने की उम्मीद जगी है।

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आदित्यनाथ द्विवेदी का कहना है कि जलस्तर नीचे जाने से किसानों को अधिक सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में हल्की बरसात भी उनकी फसलों के लिए संजीवनी है। लगत कम करने के दिशा में भी इसे प्रकृति का सहयोग माना जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close