खबरेदेशनई दिल्ली

हिमस्खलन में 10 सैनिकों की मौत , प्रधानमंत्री ने जताया दुख !

नई दिल्ली, 26 जनवरी= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 10 सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि जवानों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है। हमने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य का आदेश दिया है।

कश्मीर के बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक गुरेज सेक्टर में कल शाम बर्फ का एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरा जिससे कई सैनिक उसमें फंस गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close