Home Sliderखबरे

हॉस्पिटल से लौटते ही बिग बी ने कविता से फैंस को किया शुक्रिया

मुंबई 10 फरवरी : फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन शुक्रवार को देर रात लीलावती अस्पताल से घर लौटने के बाद आज सुबह एक सुंदर कविता लिखकर अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। इस कविता में अमिताभ बच्चन ने अपना नाता जन्म से ही यह कहने का प्रयास किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमिताभ बच्चन की तबियत बिगडऩे के बाद शाम 6 बजे उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनका इलाज होने के बाद देर रात को उन्हें रिलीज कर दिया गया।

बतादें कि पिछली रात अमिताभ बच्चन ने पूरी रात शुटिंग की थी ,जिससे उनकी गरदन में दर्द बढ़ गया था। बतादें 2012 में भी उनका इलाज लीलावती अस्पताल में हुआ था और वह यहां दो महीने भर्ती थे। इसलिए अपने प्रिय अभिनेता के अस्पताल जाने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों ने अस्पताल के बाहर भीड़ करना शुरु कर दिया था। आज सुबह अमिताभ बच्चन ने अपनी कविता में उनके प्रशंसकों को उनके अस्पताल जाने की चिंता न करने की जैसे सलाह दी है।  (हि स)। 

Related Articles

Back to top button
Close