Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

112 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे PM मोदी .

नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आदियोगी शिव के रूप में बनाई गई इस मूर्ति को धर्मगुरू जग्गी वासुदेव की संस्था ईशा फाउंडेशन ने बनवाया है। प्रधानमंत्री शुक्रवार की शाम 6 बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इसके बाद दुनिया भर में चलने वाले महायोग यज्ञ का भी आगाज करेंगे। इस यज्ञ का मकसद अगली महाशिवरात्रि तक 10 करोड़ लोगों को योग की शिक्षा देना है।

प्रतिमा के अनावरण के बाद महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत होगी। 12 घंटे तक चलने वाले इस महोत्सव में सद्गुरू जग्गी वासुदेव के प्रवचन के अलावा ध्यान का भी कार्यक्रम रखा गया है। बॉलीवुड गायक कैलाश खेर के अलावा कई लोक कलाकार भी कार्यक्रम को सुरों से सजाएंगे। साथ ही ईशा फाउंडेशन के गायक और नर्तक भी परफॉर्म करेंगे। प्रोग्राम को 23 सैटेलाइट चैनल्स पर करीब 5 करोड़ लोग एक साथ देखेंगे। इसे कुल 7 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।

ये भी पड़े : ओडिशा की जनता ने केंद्र की नीतियों पर लगाई मुहर

112 फीट ऊंची इस प्रतिमा में शिव के आदियोगी स्वरूप का चेहरा दिखाया गया है। ईशा फाउंडेशन का दावा है कि ये दुनिया में किसी चेहरे की सबसे बड़ी प्रतिमा है। खुद जग्गी वासुदेव ने प्रतिमा को डिजाइन किया है। इसके बनाने में पत्थर की जगह स्टील के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। नंदी की प्रतिमा को तिल के बीज, हल्दी, भस्म और रेत-मिट्टी भरकर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close