Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

133वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोला बीजेपी पर हमला , बोले ……..

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (कांग्रेस) अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के 133 वे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘संविधान ही हमारे देश का आधार है। इसपर लगातार हमला किया जा रहा है। भाजपा के सदस्यों के द्वारा संविधान के विरोध में बयान दिए जा रहे हैं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमे सच के लिए लड़ाई लड़नी है सच्चाई के साथ, हमारी पार्टी को सत्य की रक्षा करनी है। कांग्रेस हमेशा सर्वधर्म समभाव के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। पार्टी का एक सुनहरा इतिहास है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान की रक्षा की है। पार्टी ने सच के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है।’ 

आज पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान उनके साथ मोतीलाल बोरा, राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी मौजूद रहे। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके अलावा पार्टी मुख्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया। राहुल गांधी के नए दिशा-निर्देश भी आज मौके पर देखने को मिले। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं का इस मौके पर सम्मान किया। 

जाने भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का इतिहास जो मना रही हैं अपना 133वां स्थापना दिवस

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के निर्देशानुसार सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूरे दिल्ली में अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी का झंडा फहराकर कांग्रेस स्थापना दिवस मनाते हुए वरिष्ठ काग्रेस नेताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा माकन के निर्देश पर अधिकतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे को अपने घरों पर लगाया।

बोले खतरे में है अंबेडकर का संविधान………

राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा सच का साथ दिया है| आज के समय में बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खतरे में है| उस संविधान पर हमला हो रहा है| ये देखना दुखद है| लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें|’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा लगातार झूठ के साथ आगे बढ़ रही है| भाजपा की ओर से कांग्रेस के खिलाफ हमले हुए हैं|’
उन्होंने कहा, ‘हम भले ही हार जाएं, लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेंगे|’

राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बलिदान त्याग कर कांग्रेस को खड़ा किया है| पार्टी के नेता ने देश को संविधान दिया है| हालांकि कुछ ताकतें आज उससे छेड़छाड़ करना चाहती हैं| कांग्रेस ये कभी होने नहीं देगी| (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close