खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे : सड़क दुर्घटना में दो की मौत, महिला चालक गिरफ्तार

मुम्बई, 18 अप्रैल (हि.स.)। पुणे के बाणेर में दुभाजक को तोड़ते हुए एक कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला कार चालक सुजाता जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे के बाणेर में रास्ता पार करते हुए डिवायडर पर एक कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में मां बेटी क्रमश: पूजा विश्वकर्मा व ईशा विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए इशिता और साजिद अपनी मां के साथ डी-मार्ट से घर वापस आ रहे थे और सड़क के बीच लगे दुभाजक पर खड़े थे।

इसी बीच एक तेज रफ्तार कार आई और तीनों को जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जाता है कि आरोपी चालक महिला सुजाता जयप्रकाश पुणे से बालेवाडी की ओर जा रही थी। बाणेर में गाड़ी पर से उनका नियंत्रण छूट गया और दुभाजक पर खड़े पांच लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। हालांकि इस दुर्घटना में चालक महिला भी घायल हो गई है।

Related Articles

Back to top button
Close