उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कोहरे के कारण अलीगढ़ में कई स्थानों में हुये सड़क हादसे, दो की मौत

अलीगढ, 08 नवम्बर (हि.स.)। मौसम के परिवर्तन होते ही उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में इजाफा होने लगा। इसी क्रम में बुधवार को सुबह घने कोहरे के बीच अलीगढ़ शहर में कई स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए। 

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना लोधा थानाक्षेत्र स्थित अल्लाना मीट फैक्ट्री के निकट हाइवे पर हुआ। तेज रफ्तार चार वाहन आपस में टकरा गये। इस सड़क हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहीं दूसरी घटना खेरेश्वर चौराहे पर हुआ। ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़न्त में दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा हादसा नये हाइवे पर हुआ, जिसमें पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोग घायल हुए, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस की माने तो इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है घटना की जानकारी परिवार को देते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Related Articles

Back to top button
Close