धर्म क्षेत्र

28 साल बाद गुरु और शनि अमावस्या पर एक साथ

शनि की आराधना से दूर होंगे सारे दोष
भोपाल (ईएमएस)। चैत्र नवरात्रि के 1 दिन पूर्व शनिश्चरी अमावस्या का यह संयोग 28 वर्ष बाद देखने को मि
ल रहा है। 28 साल बाद शनि और देवगुरु बृहस्पति एक ही राशि में विचरण कर रहे हैं। गुरु को सिद्धि देने वाला ग्रह माना गया है। वहीं शनिदेव कर्म का फल देने वाले देवता हैं। गुरु और शनि की आराधना से इस बार अनुकूल सफलता और प्रसन्नता मिलने का संयोग बना है।

राशियों पर प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार यह अमावस्या मेष- मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगी। वही कर्क, सिंह ,कन्या राशि के लिए शुभ समाचार, यात्रा निर्माण कार्य इत्यादि को लेकर आएगी। तुला राशि वालों को स्वास्थ्य में हानि होगी। वृश्चिक राशि वालों को रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ भी मिलेगा। मकर और कुंभ वालों के लिए धन हानि और स्वास्थ्य खराब होने के योग बनेंगे। मीन राशि वालों को भी धन की प्राप्ति के योग होंगे।
[scrolling_box title=”इस एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में की गुपचुप शादी , शादी में शामिल हुए …..” display=”category” format=”image” category=”196″]

Related Articles

Back to top button
Close