उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

6205 दिव्यांगों के मतदान की राह को आसान करेंगे 600 ह्विलचेयर्स

गोरखपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। उपनिर्वाचन में दिव्यांगों को इस बार मतदान करने जाने को किसी पार्टी, दल या उम्मीदवार के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। वजह यह है कि निर्वाचन आयोग ने मतदान को पारदर्शी और स्वच्छ बनाने को लेकर दिव्यांगों को खुद चलकर मतदान स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था में जुटा है। इसके लिए गोरखपुर के लोकसभा संसदीय उप निर्वाचन में 600 व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी।

निर्वाचन आयोग ने यह व्यवस्था ऐसे मतदाताओं के लिए करना शुरू किया है, जो चलने में असमर्थ हैं। ऐसे दिव्यांग को मतदेय स्थल के अन्दर तक ले जाकर मतदान कराने की सुविधा कर लिए करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला का कहना है कि इसके लिए दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, सीएमओ को व्हीलचेयर व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गयी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में यह सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य और दिव्यांगजन विभाग करेगा व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग से अस्पतालों में उपलब्ध तथा आईएमए के सहयोग से प्राप्त होने वाले व्हीलचेयर की संख्या मांगी गई है।इन व्हिलचेयर्स को सीतापुर आंख अस्पताल हॉल में रखा जाएगा। इधर, दिव्यांगजन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि लगभग 325 दिव्यांगजान विभाग के पास व्हीलचेयर हैं। लगभग 200 व्हीलचेयर विभाग से मंगाया जा सकता है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अलावा पूर्व से दिव्यांगो के पास उपलब्ध व्हीलचेयर का उपयोग भी किया जाएगा। इस बाबत दिव्यांगजन अधिकारी मीनू सिंह का कहना है कि 11 मार्च को मतदान है। व्हीलचेयर वाले दिव्यांग मतदाताओं को सुबह 07 बजे मतदान करने को प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे दिव्यांगो को सम्मानित भी किया जायेगा।

बूथवार है तैयारी

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी बूथवार ली गयी है। संसदीय क्षेत्र के विभिन्न बूथों में मतदान करने वाले दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत मिलेगी। चलने में असमर्थ 6205 दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह अपने एक सहयोगी में साथ तक अंदर तक जा सकेंगे। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए एक व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Close