Home Sliderखबरेदेशहरियाणा

मनोहर लाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री, दुष्यंत चौटाला ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़ । हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मनोहर लाल ने रविवार को दोबारा प्रदेश की कमान संभाल ली। यहां राजभवन में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वह हरियाणा के ऐसे गैर जाट नेता हैं जिन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद भाजपा गठबंधन सरकार के प्रमुख घटक दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजभवन पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला और मां नैना चौटाला के अलावा भाजपा और जजपा के प्रमुख नेता भी राजभवन में मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव में 40 सीट पाकर बहुमत से दूर भाजपा सरकार का हिस्सा दुष्यंत चौटाला बने हैं। जजपा ने इस चुनाव में 10 सीट जीती हैं। एजेंसी हिस

Tags

Related Articles

Back to top button
Close