Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

NCP के वरिष्ठ नेता वसंत डावखरे का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई, 05 जनवरी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के पूर्व उप सभापति वसंत डावखरे का बांबे अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान गुरुवार (04 जनवरी) की रात में उनका निधन हो गया। उनके निधन से राकांपा को बड़ी क्षति हुई। 

राकांपा के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के पूर्व उप सभापति वसंत डावखरे को इलाज के लिए बांबे अस्पताल में गत 20 नवम्बर को भर्ती कराया गया था, तबसे उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और गुरुवार की रात में उनका निधन हो गया। ठाणे जिले के बड़े नेता के रूप में विख्यात डावखरे ने हिवरे गांव के सरपंच बनकर राजनीति की शुरुआत की थी और 1986 में ठाणे मनपा में नगरसेवक के लिए चुने गए और 1987 में ठाणे के महापौर बन गए। 

इसके बाद राजनीति के क्षेत्र में अपने कार्यों के बल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और 1992 से लगातार चार बार विधान परिषद के विधायक चुने गए। सभी पार्टियों के नेताओं से उनके संबंध अच्छे थे। उनके निधन से राकांपा ही नहीं समाज की भी बड़ी क्षति हुई है। ऐसी प्रतिक्रिया राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने व्यक्त किया है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close