खबरेस्पोर्ट्स

एशियाई बिलियर्डस और महिला स्नूकर के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 06 अप्रैल = भारतीय बिलियर्डस और स्नूकर महासंघ ने चंडीगढ़ में आठ से 15 अप्रैल तक होने वाली एसीबीएस 18वीं एशियाई अंडर स्नूकर, 16वीं एशियाई बिलियर्डस और पहली महिला एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

एशियाई बिलियर्डस टीम में आडवाणी, रूपेश शाह, सौरव कोठारी, बृजेश दम्मानी, ध्रुव सितवाला, ध्वज हरिया, सिद्धार्थ परीख और बी भास्कर शामिल हैं।

ये भी पढ़े : IPL करियर में 9 साल बाद ऐसे खेलेंगे धोनी .

महिला टीम में एमी कमानी, अरांतजा सांचिस, वर्षा संजीव, विद्या पिल्लै, एम चित्रा, कीरथ भंडाल, मीनल ठाकुर और सुनिति दम्मानी हैं। वहीं अंडर 21 टीम में आशुतोष पी, मोहम्मद हुसैन खान, रितिक जैन, स्पर्श फेरवानी, सन्नी, दिग्विजय कडियान, इशप्रीत चड्ढा और श्रीकृष्णा एस हैं।

Related Articles

Back to top button
Close