Home Sliderखबरेदेशराज्य

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना, अब तक 4538 हुए संक्रमित

गुवाहाटी । देश के पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। आरंभ में पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या बेहद कम थी लेकिन अब स्थितियां काफी बदल गई हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से राज्य के लोगों का आगमन शुरू हुआ है, वैसे-वैसे संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक मामले असम में आए है। दूसरे नंबर पर त्रिपुरा राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 334 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 4538 हो गई है, जिसमें से 1383 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 325 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 3156 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहे इलाज चल रहा है। वहीं सात मरीजों की मौत हो गई है,जबकि छह मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 215 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 3040 है, जबकि 1098 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 313 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1945 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच पांच मरीजों की मौत तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 26 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 866 हो गई है। जबकि 192 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 673 मरीजों का इलाज चल रहा। वहीं, 01 मरीज की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 32 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 304 हो गई है, वहीं 64 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं, 06 नये मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि, 240 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 127 हो गई है। राज्य में 10 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं, 02 नये मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 117 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में एक भी नये मरीज नहीं आए है। मरीजों की कुल संख्या 57 हो गई है। वहीं 02 मरीज स्वस्थ्य हो गया है। 01 नया मरीज स्वस्थ्य हुआ है। 55 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय 04 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। जिसमें से 13 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जिसमें 29 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 46 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 88 हो गई है। जबकि, 01 मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। वहीं 87 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। वहीं 03 मरीज स्वस्थ्य हो गया है। 03 नये मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 10 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close