खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पत्नी को जींस पहनने से मना करना पति को पड़ गया भारी , थाने पहुच पत्नी ने ……

मुंबई, 10 अक्टूबर :  जींस पहनने से मना करने पर पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। हालांकि मुंबई हाईकोर्ट ने युवक को गिरफ्तारी पूर्व जमानत दे दिया है। बताया जाता है कि विरार में रहने वाले इस दंपत्ति की शादी 2016 में हुई थी। फरवरी 2017 में पत्नी ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पति ने अब मुंबई हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पूर्व जमानत ले लिया है।

विरार में रहने वाले दंपति में शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। पत्नी ने अपनी शिकायत में पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति ने शादी के बाद जींस पहनने पर पाबंदी लगा दी। शाम को सात बजे तक घर पहुंचने का नियम बनाते हुए खाने पर पाबंदी लगा दिया था। विरार पुलिस ने फरवरी 2017 में पत्नी की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

B’DAY SPL: 63 की उम्र में भी दे रहीं हर हीरोइन को मात, ये है रेखा की खूबसूरती का राज

498-ए के तहत दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करके महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए खानापूर्ति करना शुरू किया तो पति ने मुंबई हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पूर्व जमानत मांगा और उसे कोर्ट से राहत मिल गई है। इस मामले में अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल की कैद हो सकती है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close