Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

UP इन्वेस्टर्स समिटः मैं चाहता हूं यूपी का हर नौजवान स्मार्ट बने-मुकेश अम्बानी

लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। राजधानी में आज से शुरु हो रहे दो दिवसीय उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करने आये देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाए। हम सभी मिलकर उनके इस सपने को साकार करेंगे। 

12102dli-lucknow-03उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जियो के करीब दो करोड़ ग्राहक हैं। जियो को सभी गांवों में लेकर जाना है। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश का हर नौजवान स्मार्ट बने। उत्तर प्रदेश में हमारी कम्पनी 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी। किसी भी समिट में स्टेट कैपिटल को इतना खूबसूरत सजा नहीं देखा। यूपी को हम सब मिलकर बदलेंगे। योगी जी कर्मयोगी है।

यूपी : सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक समेत 4 लोगों की मौत , PM मोदी और CM योगी ने जताया दुःख

इस पहले औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने स्वागत भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की काफी सम्भावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि वह उत्तर प्रदेश में निवेश करें। हम संसाधन व सुरक्षा की पूरी गारण्टी लेते हैं। देश का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। हमारे पास जल, जमीन, बहुफसली खेती समेत सम्पूर्ण संसाधन मौजूद हैं। 

देश के ख्याति प्राप्त उद्योगपति कर रहे हैं शिरकत

समिट को देश के ख्याति प्राप्त उद्योगपति गौतम अडानी, सुभाष चन्द्रा, कुमार मंगलम, बिड़ला, आनन्द महेन्द्रा, पंकज पटेल, शोभना कामिनेनी, रशेष शाह तथा एन.चन्द्रशेखरन भी सम्बोधित करेंगे मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ भी अपने विचार रखेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास पर अपना सम्बोधन देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया जायेगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। 

Related Articles

Back to top button
Close