Home Sliderखबरेमहाराष्ट्र

बाबासाहेब पुरंदरे का निधन,99 साल की उम्र में पुणे में निधन

प्रधानमंत्री मोदी-गृह मंत्री शाह ने शोक व्यक्त किया

पुणे –  मशहूर इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का आज यानी सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्यगाथा और उनके योगदान को अपनी लेखनी के माध्य से घर-घर तक पहुंचाने वाले बलवंत मोरेश्वर उर्फ बाबासाहेब पुरंदरे 99 वर्ष के थे और सौवें साल में प्रवेश कर चुके थे। अस्पताल ने बताया कि पुरंदरे ने सोमवार को सुबह पांच बजे आखिरी सांस ली। 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी पर उन्होंने काफी काम किया है और उन्हें इसी काम के लिए ‘शिव शाहीर’ के नाम से जाना जाता है। उन्हें हाल ही में निमोनिया हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था।

शिव शाहिर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस सूचना से दुखी हूं और मेरे पास शब्द नहीं हैं। बाबासाहेब पुरंदरे का निधन इतिहास और संस्कृति की दुनिया में एक बड़ा शून्य छोड़ गया। उन्हीं की बदौलत आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से और जुड़ेंगी। उनके अन्य कार्यों को भी याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close