खबरे

अपने दोस्तों संग इस तरह छुट्टियां बिता रही हैं शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना

नई दिल्ली (9 अगस्त): बॉलीवुड में स्टारकिड्स दस्तक दे रहे हैं। धीरे धीरे ये स्टारकिड्स बॉलीवुड में आ रहे हैं। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया है। जल्द ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं किंग शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान का नाम भी इस लिस्ट में आता है। कहा जा रहा है कि सुहाना भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बीते दिनों ही सुहाना वोग मैग्जीन के कवर पर नजर आई है। 

इन दिनों सुहाना अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। दरअसल सुहाना इस वक्त वेनिश में है। और वहां वो अपने दोस्तों के साथ छुट्टियों का मजा ले रही है। अपने दोस्तों का साथ हैंगआउट करते हुए हाल ही में सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। पिक्चर्स में सुहाना दोस्तों के साथ बोटिंग का मजा लेती हुई दिख रही हैं। 

पिक्चर्स  में सुहाना बेहद ही सिंपल औऱ कूल नजर आ रही हैं। बता दें कि बीते दिनों ही सुहाना ने वोग मैग्जीन के कवर पर अपनी अदाएं दिखाई हैं।

सुहाना वॉग मैगजीन की कवर गर्ल बनी। सुहाना ने अपने अंदाज़ से सबका होश उड़ा दिया। सुहाना की चर्चा हर तरफ हुई साथ ही शाहरुख भी बेटी के लिए इमोशनल हो गए।

Related Articles

Back to top button
Close