खबरे

’किसमें कितना है दम’ का मुहूर्त सूरत में संपन्न

मुंबई : गायक से नायक बनने की परम्परा को आगे बढ़ा रहे सिनेस्टार रितेश पांडेय की नई भोजपुरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का मुहूर्त गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत में धूमधाम से किया गया। जहाँ पर स्थानीय मीडिया व बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर ढ़ेर बधाईयाँ दी और फिल्म के सफलता की कामना की। पावर फुल एक्शन के साथ जोरदार धमाल मचाने आ रही इस फिल्म के मुहूर्त के अगले दिन से गुजरात के रमणीय स्थल राजपिपला में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गयी है।

रितेश पांडेय की नायिका हैं भोजपुरिया सनी लियोन के नाम से मशहूर सनी सिंह। उनकी रोमांटिक जोड़ी रुपहले पर्दे पर दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल, गांगाणी एंटरटेनमेंट  के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता राधेश्याम लोहार, गजानंद चौहान, विनोद दूबे व नितेश गांगाणी, हीरालाल कस्तूरजी  प्रजापति हैं। यह दूसरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कुशल निर्देशक चंदन सिंह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने चुटीले संवाद और ध्यान केंद्रित करने वाली पटकथा लिखा है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुंघुरू हैं।

छायांकन डी के शर्मा, नृत्य अमन राजपूत, प्रसून यादव, मारधाड़ मोहम्मद अहमदाबादी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में सनी सिंह के साथ रितेश पांडेय, ज्योति शर्मा, संजय पांडेय, विपिन सिंह, सकीला मजीद, मिस्टर गांगाणी, हीरालाल कस्तूरजी प्रजापति, मुरली बाबू, अंकित पांडेय, शिव सिंह, संजय राज आदि हैं। उल्लेखनीय है कि  इस साल की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या की अपार सफलता के बाद उसी बैनर के तले दूसरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया जा रहा है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है यह। फिल्म का मधुर गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों के लिए बनाया गया है। 

Related Articles

Back to top button
Close