Home Sliderखबरेजम्मूदेशनई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर में शुष्क सर्दी का दौर, बारिश व बर्फबारी की सम्भावना

जम्मू, 07 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में शुष्क सर्द मौसम जारी है। हालाकि मंगलवार रात से आसमान में बादलों के कारण आने वाले दिनों में बारिश व बर्फबारी की सम्भावना जताई जा रही है। इसी बीच करगिल का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री व जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी दौरान श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 तथा शून्य से नीचे 6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू संभाग के कटरा का न्यूनतम तापमान 8.1, बटोत 5.2, भद्रवाह 3.2 तथा उधमपुर 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close