खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई-गोवा महामार्ग पर निजी बस पलटी, 12 घायल

मुंबई, 04 नवम्बर (हि.स.)। मुंबई-गोवा महामार्ग पर खारेपाटण में शनिवार की सुबह रामेश्वर ट्रैवल्स की बस पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कणकवली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुंबई से आचया की ओर मुंबई-गोवा महामार्ग से रामेश्वर ट्रैवल्स की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी कि शनिवार की सुबह 5.30 बजे अचानक बस पलट गई। बस में सवार लोगों में से 12 यात्री घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए कणकवली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Related Articles

Back to top button
Close