खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई: तूफानी बारिश में फंसे 40 लोगों को मिली नयी जिंदगी

मुंबई, 21 सितम्बर : अहमदनगर जिले में अरणगांव के पास तालाब टूटने से वालुंज के पास घनी बस्ती में बसे 40 लोगों फंसे हुए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुधीर पाटिल, पुलिस दल और आर्मी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 

बुधवार आधी रात को बचाव कार्य शुरू किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुणे के राष्ट्रीय आपत्ति सहायता टीम को भी बुलाया गया। आधी रात हो जाने से और जोरदार बारिश के बीच बचाव कार्य में काफी अड़चने पैदा हो रही थीं।

रत्नागिरी में महिला भक्तों के साथ छेड़छाड़ करने वाले लंपट बाबा गिरफ्तार

इसके बावजूद फंसे हुए 40 लोगों की जान सुबह तक बचाई गई। बचाए गए लोग पारीट समाज के हैं। इन सबको सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close