Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी : दिनदाहडे उधोगपति का कार सहित अपहरण , उधोगपतियों में दहशत !

फिरोजाबाद, 19 मई = मथुरा में सनसनीखेज सर्राफा व्यापासियों की हत्या और चार करोड की लूट की घटना को लोग भुला भी नही पाये थे कि फिरोजाबाद में भी बदमाशों ने दिन दहाड़े असलाहों की नोक पर उधोगपति और उसके चालक का कार सहित अपहरण कर पुलिस को कड़ी चुनौती दे दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से उधोगपतियों में दहशत व्याप्त है।

थाना उत्तर के पाश कालोनी गणेश नगर निवासी उधोगपति संजय मित्तल पुत्र स्व. सत्यप्रकाश मित्तल उर्फ सत्तो लाला की फैक्ट्री ढोलपुरा रोड पर है। वह शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपनी इनोवा कार द्वारा घर से फैक्ट्री जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भीड़ वाले चौराहे थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ पर पहुंची पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मारकर कार रोक ली। उधोगपति कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने उधोगपति के कार चालक बवलू की कनपटी पर तमंचा रख उसे चालक सीट से हटा दिया और फिर दो बदमाश कार में पीछे सवार हो गये। कोई पीछा कर पाता उससे पहले ही बदमाश को टूण्डला की ओर दौडा ले गये। बदमाश जिस पल्सर पर सवार होकर आये थे उसे वहीं पडा छोड गये। दिन दहाड़े इस घनी आबादी वाले चौराहे पर हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

अखिलेश ने साधा योगी पर निशाना बोले , दो दिन में ही एण्टी रोमियो स्क्वाड वाले कहां चले गए

सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। मामले की जानकारी के बाद बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ ओंमकार सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की पल्सर को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर रेंज स्कीम लागू कर चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन बदमाश फिर भी पुलिस पकड से वाहर रहे। इधर घटना की जानकारी के बाद उधोगपति के परिवार में कोहराम मच गया। उनके घर आने जाने वालों का तांता लग गया। सूचना पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता भी उधोगपति के आवास पर पहुंचे और परिजनों से बार्ता की।

इस सम्बंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ओंमकार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला अपहरण का प्रतीत होता है। पुलिस की टीमें उधोगपति, उनके चालक व बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

इधर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने घटना को चुनौतीपूर्ण मानते हुये इसे सुनियोजित साजिश भी बताया है। उनका कहना है घटना से मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

उधोगपति संजय मित्तल के अपहरण के बाद शहर के प्रमुख उधोगपतियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है। उनका कहना है कि दिन दहाड़े प्रमुख भीड़ भाड़ वाले चौराहें से उधोगपति का कार सहित अपहरण हो जाना पुलिस के लिये खुती है। यदि यही स्थिति रही तो हम लोगों को शहर छोड़ने को विवश होना पडेगा। उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े किये है। उनका कहना है कि पुलिस का आलम यह है कि उसका ध्यान सिर्फ प्रमुख चौराहों पर हैलमेट चेकिंग पर केन्द्रित होकर रह गया है।

Related Articles

Back to top button
Close