खबरे

ये हैं नेहा और अर्जुन बिजलानी की दिलचस्प कहानी

 पटना, सनाउल हक़ चंचल-

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी 31 अक्टूबर को अपना 34वां जन्म दिन मना रहे हैं। अर्जुन टीवी के सुपरस्टार्स में शामिल हैं। बतौर लीड रोल अर्जुन का पहला टीवी शो ‘कर्तिका’ हंगामा टीवी पर आया था, जिसे बालाजी टेलीफ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया था।

2004 में आये इस शो में उनके अपोज़िट जेनिफ़र विगनेट थीं। हालांकि उनके करियर में निर्णायक मोड़ ‘लेफ़्ट राइट लेफ़्ट’ शो से आया। इस शो में अर्जुन ने कैडेट आलेख शर्मा का किरदार प्ले किया था। अर्जुन ने बालाजी टेलीफ़िल्म्स के शोज़ ‘मेरी आशिक़ी तुम’ से ही और ‘नागिन’ में लीड रोल्स निभाये।

‘नागिन’ में उन्होंने मौनी रॉय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। ‘नागिन’ ने अर्जुन को शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया। इस शो में मौनी रॉय के साथ केमिस्ट्री ने उनके अफ़ेयर की ख़बरों को हवा दी। हालांकि दोनों ने इसका पुरजोर खंडन किया। अर्जुन आजकल ‘इश्क़ में मरजावां’ शो में नज़र आ रहे हैं।

2016 में अर्जुन ने ‘डायरेक्ट इश्क़’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें वो पैरेलल लीड रोल में थे। डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी अर्जुन ने भाग लिया था। अर्जुन एक्टर होने के साथ एक कामयाब फ़ैमिली मैन भी हैं, जिसका अंदाज़ा उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद तस्वीरों से हो जाता है।

अर्जुन ने 2013 में अपनी गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी की। नेहा से उनकी मलाक़ात एक पार्टी में हुई थी। अर्जुन को नेहा की सादगी पसंद आयी और दोनों प्रेम कर लगे। 2015 में वो पिता बने। बेटे का नाम अयान बिजलानी है। अर्जुन अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं। तस्वीरों में उनकी बेटे के साथ मस्ती देखी जा सकती है।  

अर्जुन का जन्म मुंबई में 1982 में हुआ था। उनकी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल माहिम से हुई है और एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकॉनॉमिक्स से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अर्जुन जब 19 साल के थे, उनके पिता सुदर्शन बिजलानी का निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button
Close