खबरेविदेश

रोहिंग्या की वापसी के लिए बांग्लादेश और म्यांमार में समझौता

यंगून, 23 नवम्बर (हि.स.)। बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी के लिए यहां म्यांमार के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में सैनिक कार्रवाई के बाद लाखों रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से पलायन कर शरण के लिए बांग्लादेश आए हैं। इससे बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

हालांकि इस समझौते के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। लेकिन बांग्लादेश ने इसे ‘पहला कदम’ बताया है। उधर म्यांमार ने कहा है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों यथाशीघ्र वापस लेने को तैयार’ है।

इस बीच मानवीय सहायता से जुड़े संगठनों ने बिना सुरक्षा की गारंटी दिए रोहिंग्या लोगों की जबरन वापसी को लेकर चिंता जाहिर की है। फिलहाल छह लाख रोहिंग्या मुसलमानों ने बांग्लादेश में शरण ली है। उनकी स्थित यह है कि उनका कोई अपना देश नहीं है। उन्होंने लंबे समय तक म्यांमार के दमन का सामना किया है।

Related Articles

Back to top button
Close