Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री को एसटीएफ-पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh.लखनऊ,15 मार्च (हि.स.)। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को एक महिला से रेप मामले में यूपी एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री के पुत्रों को हिरासत में लेने के बाद संयुक्त टीम को अहम सुराग मिले। प्रजापति की गिरफ्तारी की पुष्टि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने की।

एक महिला और उसकी बच्ची से गैंगरेप का आरोप 

जानकारी हो कि एक महिला और उसकी बच्ची से गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति और उसके पांच लोगों के खिलाफ बीते 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। गायत्री समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 511, 376 डी पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से गायत्री प्रजापति के पीछे गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गयी। तभी से गायत्री और उसके लोग यहां-वहां छिपे हुए थे। इससे पहले लखनऊ की गौमतपल्ली थाना पुलिस ने मंगलवार को प्रजापति के बेटे अनुराग व अनिल को हिरासत में लिया था और 3 नामजद आरोपियों को भी अरेस्ट किया था। मंगलवार रात को ही प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। उन्हें आलमबाग कोतवाली में रखा गया है।एसपी मंजिल सैनी ने कहा कि उनके भतीजों और दोस्तों से जानकारी मिली थी, प्रजापति के सरेंडर करने से पहलेही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े : लोहाघाट विधानसभा के बूथ कर्णकरायत पर मतदान जारी

बता दें कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा क्षेत्र से गायत्री प्रजापति ने चुनाव लड़ा थे,लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी गायत्री विवादों में रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close