Home Sliderदेशनई दिल्ली

सड़क दुर्घटना में प्रसिद्ध पहलवान-कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त सुखचैन सिंह चीमा का निधन

चंडीगढ़, 11 जनवरी : पंजाब के पटियाला में बीती रात हुए सड़क हादसे में द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान सुखचैन सिंह चीमा की मौत हो गई। सुखचैन सिंह चीमा रूस्तमे हिंद पहलवान केसर सिंह के पुत्र थे। सड़क हादसे में चीमा की मौत की खबर मिलते ही पहलवानों में शोक पाया जा रहा है। 

घटना संगरूर मार्ग को चंडीगढ़ से जोड़ने वाले बाईपास पर गांव मैण के निकट हुई है। हादसे में दूसरी गाड़ी के चालक की भी मौत होने की खबर है। पटियाला में ही कुश्ती अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सुखचैन सिंह चीमा अपनी कार में सवार होकर निजी काम से घर लौट रहे थे। 
इसी दौरान बाईपास पर तेज रफ्तार आल्टो कार ने चीमा की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

राष्ट्रगान पर शिवसेना ने सामना में केंद्र सरकार को घेरा

टक्कर लगने के बाद चीमा की कार निकटवर्ती पटियाला ड्रेन में जा गिरी और चीमा की मौत हो गई। चीमा के पुत्र पलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके ताया निर्मल सिंह यूएसए से आज देररात पटियाला पहुंचेंगे। उसके बाद शुक्रवार को उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुखचैन सिंह चीमा बीएसएफ में कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पटियाला में ही अखाड़ा चला रहे थे। उनका बेटा डीएसपी पलिवंदर सिंह चीमा भी कॉमनवेल्थ खेलों का विजेता है। बहरहाल पुलिस इस हादसे में कार्यवाही शुरू कर दी है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close