Home Sliderदेशनई दिल्ली

सोमवार को आएंगे गुजरात व हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर : हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आने हैं, जिसे लेकर पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। खासकर गुजरात के चुनाव नतीजों को लेकर सियासी गलियारे से आमजन के बीच खासा उत्साह है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के इस गृह प्रदेश में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी की दशा और दिशा पर भी चुनाव नतीजे अपनी छाप छोड़ेंगे। 

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से दोनों राज्यों में सोमवार को सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। हिमाचल प्रदेश की 68 और गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हाल ही में सम्पन्न मतदान के बाद उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद है।

देश के तेज विकास के लिए महिला सशक्तीकरण जरूरी: उप राष्ट्रपति

वैसे तो सोमवार को दो राज्यों के चुनाव नतीजे आ रहे हैं किंतु राजनीति के गलियारे से लेकर आमजन की नजरें गुजरात चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। दरअसल, ये महज विधानसभा चुनाव का नतीजा भर नहीं बल्कि इसके जरिए देश में भविष्य की राजनीति और भाजपा एवं कांग्रेस की भावी भूमिका का संकेत भी मिलेगा। गुजरात में 37 स्थानों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 42 स्थानों पर मतगणना के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद तकरीबन दस बजे के बाद से रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। 

गुजरात में अंतिम चरण के मतदान के दौरान जिस तरह से मेहसाणां और दूसरे कई जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुई हैं, उसको देखते हुए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखने को कहा है। वहीं, चुनाव नतीजों के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो पाए इसके लिए दोनों ही राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close