Home Sliderदेशनई दिल्ली

PM मोदी ने बिहार के लिए किया 500 करोड़ रु. की केन्द्रीय सहायता का ऐलान

पटना, 26 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार में सीमांचल के चार जिलों अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर तत्काल राहत के लिए 500 करोड़ रुपये की विशेष केन्द्रीय सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने के लिए शीघ्र ही केन्द्रीय टीम बिहार भेजकर जरूरत के हिसाब से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया।

प्रधानमंत्री लगभग 10 बजे नयी दिल्ली से चूनापुर पूर्णिया हवाई अडडा पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को साथ लेकर उन्होंने हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर पूर्णिया में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से मुकाबले के उपायों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ,उप मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेशचंद्र यादव और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दिल्ली लौटने के पहले पीएम ने तत्काल विशेष केन्द्रीय सहायता की घोषणा की। 

हरियाणा : राम रहीम के 36 आश्रम सील, डेरा मुख्यालय पर सेना का घेरा

उत्तर बिहार एवं सीमांचल के कुल 19 जिलों की लगभग 1.75 करोड़ की आबादी बाढ़ की चपेट में है। अब तक बाढ़ से 418 मौत की सूचना है। 
राज्य सरकार सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बाढ़ पीड़ितों के बचाव एवं राहत कार्य में जुटी है। राहत शिविरों में राशन के साथ फूड पैकेट और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार को उनके बैंक खातों में छह—छह हजार रुपये देने के साथ तत्काल एक माह का राशन देने की व्यवस्था हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close