खबरेपश्चिम बंगाल

चलती बस में बैंककर्मी से लूट के बाद हत्या की कोशिश

पूर्व मेदिनीपुर, 26 दिसम्बर = बस से अंदर नाटकीय ढंग से बेहोशकर बंधन बैंक के एक नोडल अधिकारी से लूट का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारी से सिर्फ लूट ही नहीं की गई बल्कि उनकी हत्या की भी कोशिश की गई। यह घटना रविवार रात पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में हुई।

बीते शनिवार की रात कूचबिहार में एक बस में महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म की कोशिश के बाद.. उसी बस में एक बैंक अधिकारी से लूटपाट और हत्या की कोशिश से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बैंक अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर के एगरा का निवासी है, जिसका नाम पलास माइति है। रोजाना की तरह जब पलास बस से अपने घर लौट रहे थे, तब प्यास लगने पर वो अपने बैग से पानी निकालने में लगे थे तभी पास की सीट पर बैठी एक महिला ने उनकी तरफ अपना पानी बोतल बढ़ा दिया। उन्होंने महिला के बोतल से पानी पी लिया और कुछ देर बाद बेहोश हो गए।

जिसके बाद उन्हें बस से उतारकर उस महिला और उसकी सहेली ने सब सामान लूट लिया और उनकी हत्या की भी कोशिश की। लेकिन विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी की लाइट देखकर दोनों महिलाएं भाग गईं। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close