खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पत्नी को अपने ही दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था पति !

मुंबई, 25 नवम्बर : ठाणे जिले में कल्याण शहर के सांगोडा गांव में एक शख्स ने पत्नी को अपने मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपी पति समेत उसके मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक महिला के पति नितिन पाटील और उसके मित्र नितिन मोगरे को गिरफ्तार करके शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है। महिला की शादी वर्ष 2007 में सांगोडा निवासी नितिन पाटील से हुई। शादी के एक साल बाद से ही वह पत्नी को मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। महिला ने अपने भाई की दिल की बीमारी की वजह से यह बात अपने मायके वालों को नहीं बताई। तीन बच्चे होने के बाद वर्ष 2011 में पति ने उसका जबरन ऑपरेशन करवा दिया। पाटील पत्नी को अस्पताल ले जाने के बहाने उसे घर से कहीं बाहर लेकर गया और अपने मित्र मोगरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। 

सोसायटी के लोगों से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या , सात लोग गिरफ्तार

महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी भी दी। वर्ष 2015 में मोगरे ने पाटील की मौजूदगी में महिला के साथ छेड़खानी की। वर्ष 2017 में मोगरे ने पाटील की मौजूदगी में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति के साथ ही सास-ससुर व ननद पर भी मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।(हि.स.) ।

Related Articles

Back to top button
Close