Home Sliderखबरे

अजय देवगन के बेटे का ये खतरनाक स्टंट देख लोगो ने कहा टाइगर को दे रहा हैं टक्कर

मुंबई : कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों को फिटनस चैलेंज दिया था, जिसके तहत लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद कई सिलेब्रिटीज ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर अपने-अपने विडियो शेयर किए। 

इस फिटनस चैलेंज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। राज्यवर्धन सिंह के बाद अब ऐक्टर अजय देवगन के बेटे युग ने यंग इंडिया यानी देश के युवाओं को फिटनस चैलेंज दिया है। अजय देवगन ने अपने बेटे का एक विडियो इन्स्टाग्राम  पर शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा खतरनाक फिटनस स्टंट करता नजर आ रहा है। इस विडियो के आखिर में एक डिस्क्लेमर भी दिया गया

https://www.instagram.com/p/BjUI3HGho1V/?taken-by=ajaydevgn

है कि बच्चे इस स्टंट को प्रफेशनल ट्रेनर की निगरानी में ही करें। 

अजय ने ट्वीट किया, ‘युग का यंग इंडिया को हम फिट तो इंडिया फिट फिटनस चैलेंज।’ इस विडियो में युग का स्टंट हैरान करने वाला है। इतनी छोटी-सी उम्र में युग ने जो कमाल का स्टंट करके दिखाया है, लोगों को काफी पसंद आया है। यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों के भी खूब कॉमेंट आ रहे हैं। 

एक सोशल मीडिया यूज़र ने तो युग के स्टंट की तुलना ऐक्टर टाइगर श्रॉफ से कर दी और लिखा, ‘ इस उम्र में ऐसा स्टंट? यह वाकई टाइगर श्रॉफ को टक्कर देगा।’ 

देश की पहली महिला सुपरहीरो बनेंगी दीपिका , साइन की यह फिल्म

बता दें कि इस #HumFitTohIndiaFit कैंपेन से अब तक कई बॉलिवु़ड स्टार्स जुड़ चुके हैं। इनमें रितिक रोशन, रणदीप हुड्डा, अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ, अनुष्का शर्मा, सौम्या टंडन जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। 

 

 

Related Articles

Back to top button
Close