उत्तराखंडखबरेराज्य

28 अप्रैल से खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट.

Uttarakhand.उत्तरकाशी, 28 मार्च,(हि.स.)। गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने का समय तय हो गया है। गंगोत्री मंदिर समिति के कपाट 28 अप्रैल को दोपहर 12ः15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। यमुनोत्री कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त दो अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय होगा।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे अमृत बेला पर गंगा माता की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा से रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में करेगी। 28 अप्रैल को सुबह आठ बजे पूजा अर्जना के बाद मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़े : रघुनाथ सिंह चौहान बने विधानसभा उपाध्यक्ष

ठीक 12:15 बजे कर्क लग्न में गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 28 अप्रैल को खुलने हैं। यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का समय दो अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तीर्थ पुरोहितों की ओर से निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close