खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, इलाके में फैली सनसनी .

Maharashtra; मुंबई, 18 फरवरी = लातुर जिले के उदगीर में उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी महिला को जलाने का जघन्य प्रयास किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि उदगीर में उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक महिला अनशन पर बैठी थी। इस महिला को जलाने की नीयत से रात में गद्दे और मंडप में आग लगा दिया गया जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ इंडस्ट्रियल को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड संस्था के विरोध में सविता विराजदार नामक महिला के नेतृत्व विगत 15 दिवस से आंदोलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े : CM अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए शिवसेना को हो रही है परेशानी : पर्रिकर

महिलाएं संस्था का पंजीयन रद्द करवाने के लिए आंदोलन कर रही हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close