खबरे

अपने सारे रिकॉर्ड धवस्त करेगी पवन की ’धड़कन’

मुंबई : इनिशनल स्टार पवन सिंह, मृगनयनी अक्षरा सिंह और चुलबुली शिखा मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ 23 जून को सम्पूर्ण बिहार और झारखण्ड में रिलीज हो रही है। ट्रेड पंडितों की माने तो ईद के मौके पर रिलीज हो रही ये फिल्म सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। फिल्म उद्योग में किसी बड़े त्यौहार में फिल्म रिलीज करना सफलता की गारंटी मानी जाती है और फिल्म जब किसी बड़े स्टार की हो तब तो कई नए रिकॉर्ड बनते और टूटते भी हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिने उद्योग के बड़े सितारे हैं।
pawan 1
इससे पहले इनकी फिल्म सत्या बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। इसके बाद अब धड़कन से पूरी टीम को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के नायक भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इस मौके पर काफी उत्साहित हैं और कहते हैं कि मेरी पिछली हर सफल फिल्म का श्रेय हमारे दर्शकों को जता है, हमारी फिल्म धड़कन एक उम्दा फिल्म है। इसे मेरी अब तक की सबसे बेहतर फिल्म कह सकते हैं, ये फिल्म आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। हमारे तमाम दर्शकों को ईद मुबारक, अल्लाह सभी नेक बन्दों को सेहत, राहत, नेहमत, इज्जत, बरकत, सलामती, हायाति और कामयाबियां बख्शे।
pawan 2
फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जो स्टाइलिश भोजपुरी सिनेमा बनाने में माहिर हैं। इनका टारगेट युवा वर्ग रहता है। बड़े कैनवास पर इनकी फिल्म काफी कलरफुल और लक्जरी होती हैं। धड़कन के रिलीज के मौके पर निर्देशक सुजीत कहते हैं कि सुपर स्टार फिल्म में भी सुपर स्टार ही  दिखना चाहिए। जिस तरह सितारें हर जगह चमकते रहते हैं, ठीक उसी तरह फिल्म के सितारे रील और रीयल हर जगह चमकते रहना चाहिए। हिट फिल्म का क्या फार्मूला है नही पता लेकिन मैं  काफी सिद्दत से फिल्म बनाता हूँ। और यही सिद्दत ’धड़कन’ का रूप लेती हैं। सोशल साईट पर 19 जून की रिलीज हुई धड़कन के ट्रेलर को अब तक लगभग 15 लाख लोगों ने देखा है। रिलीज की तारीख तय होते ही कई थिएटर पहले से ही बुक कर लिये गये हैं। ऐसा अनुमान है कि  फिल्म धड़कन पुराने सारे रिकॉर्ड धवस्त करेगी। फिल्म का वितरण बिहार और झारखण्ड में रेणु विजय फिल्म्स कर रही है।
pawan 3
फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और शिखा मिश्रा हैं। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में बतौर खलनायक सागर पाण्डेय पदार्पण कर रहे हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। संकलन दीपक जौल का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं तथा  फिल्म के पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव और सर्वेश कश्यप हैं। अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय इत्यादि हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close