उत्तराखंडखबरेराज्य

भेल में हाथी के हमले में चार घायल, एक की हालत गंभीर

हरिद्वार, 19 सितम्बर (हि.स.)। हरिद्वार से सटे भेल क्षेत्र में हाथी ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया,जिसमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। 

मंगलवार की सुबह भेल के सेक्टर पांच में स्थित लेबर कॉलोनी के कुछ लोग जंगल में शौच के लिए गए हुए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा सुनील और हरीश सामान्य रूप से घायल हैं। 

घायल सुनील ने बताया कि मंगलवार की सुबह शौच के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक वहां हाथी के आ जाने से भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले सोमवार शाम को भी हाथी ने हमला किया था जिसमें एक युवक घायल हुआ था। 

घटना के बाद जब वनाधिकारियों से बात की गई, तो वन दरोगा ओपी सिंह ने बताया कि हाथी पागल नहीं है लेकिन टस्कर हाथी अक्सर अपने बचाव में हमला करता है। उन्होंने बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं जिसे जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया था। 

ओपी सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र पार्क से सटा हुआ है। वहां चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग जंगल में जाना नहीं बंद करते जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह की घटना होती रहती है।

Related Articles

Back to top button
Close