Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अब कृष्णा घाटी तथा मेंढर में तोड़ा सीजफायर

जम्मू,12 जून = भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की घटना लगातार बढ़ रही है। आए दिन किए जा रहे हमले में सीमा पर तनाव की स्थिति है। 24 घंटे के भीतर एक बार फिर पाकिस्तान ने पुंछ-मेंढर के कृष्णा घाटी और बलनोई सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। यह गोलाबारी सोमवार सुबह छह बजे शुरू हुई थी और अभी तक जारी है।

सूत्रों के अनुसार, पाक सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के जम्मू संभाग के कृष्णा घाटी तथा मेंढर सैक्टर में पहले तो छोटे हथियारों फिर बाद में मोर्टार दाग संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को भी अपनी गोलीबारी का निशाना बनाया, जिसमें कुछ मोर्टार रिहायशी इलाकों में जा गिरे। इस दौरान कुछ पशु इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। भारतीय सेना भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बेरोजगारी को लेकर आज युवा मोदी से उनके वादे को लेकर जवाब मांग रहे हैं : राहुल गांधी

इसके अलावा, राजौरी के नौशेरा के पास लाम सेक्‍टर में भी पाक की तरफ से युद्धविराम का उल्‍लंघन किया गया। वहां भी मोर्टार दागे गये। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा के सटे रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दाग रहा है। वहीं, लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मोर्टार व ऑटोमैटिक हथियारों से हुई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अभी दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। बताते चलें कि पिछले 48 घंटों में सीमा पर 5 बार पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Related Articles

Back to top button
Close