उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रामनाम के जयघोष से गूंजी अयोध्या, सीसीटीवी से नज़र

Uttar Pradesh.अयोध्या, 05 अप्रैल = अयोध्या.. जहां दिल में राम है, मन में राम है और माटी का कण कण राममय है। रामनगरी में रामजन्मोत्सव का दर्शन कोई भाग्यवान ही पाता है। अयोध्या में रामजन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ गया है। देश के कोने कोने से आये श्रद्धालु भगवान के जन्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को अयोध्या में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। मंदिरों में इस दौरान कई आयोजन होंगे। भण्डारो का भी आयोजन किया जाएगा। हर साल रामनवमी में सम्मलित होने के लिए लाखो की भीड़ अयोध्या आती है। रामनवमी में सरयू स्नान का भी बड़ा महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रामनवमी पर सरयू स्नान से जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते है। अयोध्या में रामनवमी पर आस्था का जनसैलाब एक दिन पूर्व ही दिखाई दिया।

अयोध्या : रामलला के जमस्थान पर जन्मोत्सव का उल्लास

भीड़ को नियंत्रित करने में लोगो को पसीने छूट गये। प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की मद्द से पूरे मेला क्षेत्र में नजर रखे हुए है। एसएसपी अनन्तदेव, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, आरएम अयोध्या प्रमोद पाण्डेय, एसओ रामजन्मभूमि दिनेश्वर पाण्डेय, चौकी प्रभारी नयाघाट श्रीनिवास पाण्डेय, रायगंज प्रभारी विनोद यादव सहित एटीएस, आरएएफ, पीएसी व बम स्कवॉयड व डॉग स्कवॉयड दस्ते सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम मेलाक्षेत्र में सतत मुस्तैद हैं।

Related Articles

Back to top button
Close